शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: शामली। भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के अवसर पर मंगलवार को मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान वाल्मीकि कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियां और बैंड-बाजों की धुन आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालु भगवान वाल्मीकि के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप और जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर तथा भगवान वाल्मीकि के रथ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर से रवाना हुई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि, लव-कुश, माता ब्रह्मचारिणी, मां सरस्वती, मां दुर्गा और झांसी की ...