शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन चौक बाजार अग्रवाल धर्मशाला में श्री सनातन शिव शक्ति हनुमान मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा में प्रवचन करते हुए कथावाचक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर योगी राज राजेश्वर महाराज ने कहा अरण्य कांड रामायण का वह चरण है जहाँ जीवन का बाह्य सुख छूटता है और आंतरिक साधना, भक्ति व परीक्षा का वन शुरू होता है। जीवन के विपिन (जंगल) रूपी संकटों में ही धैर्य, शबरी जैसी अनन्य भक्ति और मर्यादा का वास्तविक स्वरूप निखर कर सामने आता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: संसार में संबंध, कर्तव्य निभाइए, लेकिन हृदय का सर्वोच्च स्थान भगवान को अर्पण करेआध्यात्मिक मार्गदर्शन वन में ऋषि-मुनियों का मिलना इस बात का प्रतीक है कि साधक को हर कदम पर ब्रह्मवेत्ता संतों का मार्गदर्शन चाहिए। शबरी के माध्यम से भगवान ने यह स्पष्ट ...