शामली, अक्टूबर 7 -- Shamli News: जलालाबाद। दिव्या पब्लिक स्कूल जलालाबाद के खेल मैदान में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में असद, प्राथमिक विद्यालय बनतीखेड़ा ने प्रथम, साहिब, भैसानी-2 ने द्वितीय तथा आदित्य, तितारसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंजना, गौसगढ़ प्रथम, परी, बनतीखेड़ा द्वितीय तथा आफिया, भैसानी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में आदित्य, गौसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया。

प्रतियोगिता में स्पर्धाएं प्रतियोगिता ...