Shamli News: बोलेरो और साइकिल की भिड़ंत में किशोर गंभीर, हायर सेंटर रेफर
शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: बाबरी। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को बोलेरो और साइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शामली से हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार क़ो बाबरी निवासी 15 वर्षीय वंश पुत्र सुनील सैनी साईकिल चालक तथा 12 वर्षीय भव्य पुत्र सचिन भटनागर साईकिल पर पीछे बैठ कर बस स्टैंड बुटराडा पर कांवड़ यात्रा देखने गए थे। वहां से वापस लौटते समय थाना बाबरी के सामने उनकी साइकिल की सामने से आ रही बोलेरो कार से टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल चला रहा वंश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी भव्य को मामूली चोटें आईं।घटना के दौरान थाना बाबरी पर मौजूद पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए शामली अस्पताल भिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.