शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: झिंझाना। झिंझाना क्षेत्र के गांव बैदखेड़ी में रविवार रात बाबा खाटू श्याम के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में शामली के फ्रेंड म्यूजिकल ग्रुप के प्रसिद्ध सिंगर कलाकार सौरभ सांवरिया और शालू चौधरी सहित अन्य कलाकारों ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों और भक्तिमय संगीत से गूंज उठा। कार्यक्रम में झिंझाना, शामली और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी श्रद्धालु पहुंचे। आयोजक कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल और हलवे के प्रसाद का भंडारा भी लगाया गया, जिसमें लोगों ने ...