Shamli News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में वंश ने हासिल किया प्रथम स्थान
शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: शामली। शहर के आरके कॉलेज में सोमवार को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान में महाविद्यालय स्तरीय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वंश ने प्रथम, कुनाल ने द्वितीय और वैभव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. परवीन अहमद के निर्देशन में हुआ। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल समिति के सदस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.