शामली, नवम्बर 22 -- अंकुर सैनी की जमानत याचिका खारिज Shamli News: पंजाब नेशनल बैंक की जलालाबाद शाखा में खाताधारकों से रकम लेकर पासबुक में फर्जी एंट्री करने के आरोपी अंकुर सैनी की द्वितीय जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र धीरयान ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद स्थित पीएनबी शाखा के प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने 10 जून 2026 को आरोपी अंकुर सैनी (निवासी मोहल्ला बनवारी लाल, जलालाबाद/हाल निवासी पश्चिमी गौशाला, मुजफ्फरनगर) के खिलाफ थाना थाना भवन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अंकुर बैंक में जनरेटर संचालन का काम करता था और अक्सर बैंक के अंदर बैठा रहता था। इसका फायदा उठाकर उसने कई खाताधारकों से खाते में जमा करने के नाम पर नकदी ली, लेकिन रकम जमा करने के बजाय पासबुक पर हाथ से फर्जी एंट्...