Shamli News: बैंक घोटाला आरोपी के बैंक खाते की स्टेटमेंट की मांग को लेकर बैंक के बाहर धरना
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: पंजाब नेशनल बैंक जलालाबाद में कथित गबन प्रकरण को लेकर पीड़ित उपभोक्ताओं ने सोमवार को एक बार फिर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सपा नेता ठाकुर शेर सिंह राणा के नेतृत्व में बैंक शाखा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी बैंक मित्र अंकुर सैनी के बैंक खाते की स्टेटमेंट उपलब्ध कराने और पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने की मांग उठाई।दोपहर करीब दो बजे बड़ी संख्या में पीड़ित उपभोक्ता बैंक के बाहर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने बैंक का शटर और मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे बैंक का कार्य प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर गेट खुलवाया तथा बैंक का कामकाज पुनः सुचारू कराया।धरने के दौरान उस समय अफरा-तफरी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.