शामली, नवम्बर 5 -- Shamli News: शामली। समग्र शिक्षा के जिला परियोजना कार्यालय शामली में जिला समन्वयकों के लिए कार्यरत दो कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई हैं। साथ ही उनका मानदेय भुगतान भी रोक दिया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय से तैनाती और मानदेय भुगतान के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। जिला परियोजना कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ ने 29 सितंबर और 21 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापों के माध्यम से जिला परियोजना कार्यालयों में कार्यरत विभिन्न संविदा कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि की थी। वहीं, आठ सितंबर को आयोजित कार्यकारी समिति की बैठक में जिला परियोजना कार्यालयों के लिए सेवा प्रदाता के माध्यम से एक आशुलि...