शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अचानक सड़क पर आए बेसहारा गोवंश के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को कांधला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव लोहरीपुर निवासी अरमान, रिहान और खालिद किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर कांधला आए थे। काम पूरा करने के बाद तीनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव पंजोखरा के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर बेसहारा गोवंश आ गया.

गोवंश के कारण हुआ हादसा गोवंश को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर र...