शामली, सितम्बर 1 -- Shamli News: श्री राम कथा सेवा समिति शामली की ओर से आयोजित शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस वृंदावन से पधारे कथा व्यास परम श्रद्धेय मृदुल कांत शास्त्री ने शिव महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को बेलपत्र, भस्म और रुद्राक्ष के महत्व की जानकारी दी। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव की पूजा का सभी को पूर्ण अधिकार है। कोई भी व्यक्ति शिवलिंग की पूजा कर सकता है। शिव महापुराण में बेलपत्र को भगवान शिव का प्रिय बताया गया है। भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने वाले भक्त पर उनकी कृपा बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन प्रथम शिवलिंग की स्थापना का वर्णन उन्होंने कहा कि बेलपत्र ब्रह्म के स्वरूप का प्रतीक है और इसे भगवान शिव को अर्पित करने से पापों का नाश ...