Shamli News: बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्राली नहर में पलटी, नीचे दबने से चालक की मौत
शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी नहर पटरी से होकर गुजर रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हसनपुर लुहारी नहर पटरी से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अशोक कुमार आयु 52 पुत्र प्रसराम मोहल्ला इकराम रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। राहगीरों ने जब हादसा देखा तो मौके पर पहुंचकर चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान मृतक का मोबाइल फोन भी नहर पटरी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.