शामली, अक्टूबर 1 -- Shamli News: शामली। शहर के जैन स्थानक मंदिर में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम में संघ संचालक नरेश मुनि गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को धर्म और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु की आज्ञा का पालन करने के साथ माता-पिता और घर के बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। बड़ों का सम्मान और जरूरतमंदों की सेवा करना भी धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नरेश मुनि ने कहा कि जिस प्रकार व्यक्ति दुर्घटना से बचने के लिए पहले से सावधानी बरतता है, उसी प्रकार जीवन में भी नियम और संयम का पालन जरूरी है। गुरु की कृपा और मार्गदर्शन से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: रोगी की सेवा भगवान की सेवा के समान- नरेश मुनि उन्होंने श्रद्धालुओं से शाकाहारी और नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। प्रवचन के दौरान उन...