शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव बाबरी में बुखार की बीमारी से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दे कि बाबरी निवासी आकाश सैनी (22) पुत्र प्रमोद सैनी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 15 दिनों तक उसका उपचार चला। चार दिन पहले स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन उसे घर लेकर आ गए थे। बताया गया कि बीमारी के दौरान शौच के रास्ते खून आने के कारण वह काफी कमजोर हो गया था। घर लौटने के बाद दीपावली की सजावट के दौरान उसे थकान भी महसूस हुई। शनिवार देर रात बुखार की बीमारी के चलते आकाश ने दम तोड़ दिया। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट...