शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: थाना भवन। थाना भवन नगर के मुख्य बाजार में स्थित सनातन धर्म सभा में श्रीमद्भागवत कथा का अनिरुद्ध आचार्य महाराज के शिष्य सागर आचार्य महाराज के श्री मुख से आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन बोलते हुए कथा व्यास ने श्री मद्भागवत कथा के श्रवण और आचरण मे लाने पर विस्तार से बताते हुये कहा,अच्छा-बुरा व ज्ञात-अज्ञात में जो भी कर्म आपने किये उनको मनुष्य भूल जाता है। लेकिन प्रकृति कभी नहीं भूलती। यदि आपके द्वारा शुभ कर्मों के बीज बोये जाते हैं तो फल की आशा रहित होकर निश्चिंत हो जायें क्योंकि समय आने पर शुभ बीज के शुभ वृक्ष का शुभ फल ही आपको प्राप्त होने वाला है। जो मनुष्य दूसरों का भला करके भूल जाते हैं, उनका हिसाब प्रकृति स्वयं याद रखा करती है।

पुण्य कर्मों का महत्व अपने पुण्यों के स्वयं ज्यादा बखान करने से भी उन...