Shamli News: बीएसएम स्कूल के इंटर हाउस बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिद्धार्थ बने चौंपियन
शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: शहर के बीएसएम स्कूल में बुधवार को आयोजित इंटर हाउस बैडमिंटन टूर्नामेंट के तहत कक्षा 9 से 12 तृतीय श्रेणी के बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में अवेंजर हाउस के सिद्धार्थ ने एक्सप्लोरर हाउस के नमन को हराकर चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता एवं उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया। विद्यालय के चारों हाउसों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- एसएसबी की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.