Shamli News: बीएएमएस-बीयूएमएस डॉक्टरों ने नोडल अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा
शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: कैराना। क्लीनिकों की जांच और सीलिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी और डिग्रीधारक चिकित्सकों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। अब बीएएमएस और बीयूएमएस चिकित्सकों ने सहायक नोडल अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर जांच करने, पंजीकृत चिकित्सकों को परेशान करने और मनमाने ढंग से कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। चिकित्सकों ने इस संबंध में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर उत्पीड़न रोकने, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को नगर के बीयूएमएस चिकित्सक डॉ. शाहनवाज अहमद सहित अन्य बीएएमएस व बीयूएमएस चिकित्सकों ने मुजफ्फरनगर स्थित कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शामली-मुजफ्फरनगर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.