शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: बाबरी क्षेत्र के गांव महावतपुर में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि बिजली बिल जमा करने की अंतिम तिथि शेष होने के बावजूद विभाग की ओर से उनका घरेलू कनेक्शन ऑनलाइन बंद कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। गांव महावतपुर निवासी सपना देवी पत्नी धनपाल राणा ने बताया कि उनका बिजली बिल 11 जुलाई को जारी हुआ था, जिसकी अंतिम जमा तिथि 21 जुलाई निर्धारित है। इसके बावजूद शनिवार रात उनका घरेलू बिजली कनेक्शन बंद हो गया। उन्होंने 12 जुलाई रविवार को लगभग 1:30 बजे बिजली का बिल जमा कर दिया। उसके बाद भी बिजली चालू नहीं की गई।उनका कहना है कि समय से पहले कनेक्शन बंद होने से घर में पेयजल की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पशुओं के लिए चारा काटने सहित अन्य दैनिक कार्य भी ठप...