शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: शहर के वर्मा मार्केट के बाहर कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए मेडिकल कैंप में पांच से छह साल के बच्चों द्वारा दवाओं का वितरण कराए जाने का मामला सामने आया है। मामलों की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी डा. दीपक चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल कैंप की जांच की तो वह बिना अनुमति के संचालित होता मिला। कैंप में न तो कोई डॉक्टर तैनात था और न ही फार्मासिस्ट। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कैंप को तत्काल बंद करा दिया। शहर के वर्मा मार्केट के बाहर करीब तीन दिन पूर्व एक सामाजिक संगठन की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया था। कैंप में पांच से छह वर्ष की उम्र के बच्चे कांवड़ियों को दवाएं वितरित कर रहे थे। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सीएमओ को भेज दिया। वीडियो सामने आन...