शामली, जुलाई 9 -- Shamli News: शामली। बिजली विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना दिए उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड बढ़ाए जाने के विरोध में किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। दिए ज्ञापन में प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाना अवैधानिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने बिजली की दरें बढ़ाने के बजाय कनेक्शन का लोड बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।उन्होंने कहा कि एक किलोवाट लोड बढ़ने पर उपभोक्ता को करीब 90 रुपये अतिरिक्त फिक्स चार्ज देना पड़ेगा, जबकि अधिक लोड बढ़ने पर चार्ज कई गुना बढ़ जाएगा। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बिना...