शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: कांधला। पुलिस ने तेज आवाज और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाली बिना साइलेंसर बाइकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई बाइक चालकों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटकर भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कस्बे में बिना साइलेंसर बाइक दौड़ाकर तेज आवाज करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कांधला पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइकों को रोककर उनकी गहन जांच की। इस दौरान जिन वाहनों में साइलेंसर से छेड़छाड़ की गई थी या बिना साइलेंसर तेज आवाज पैदा की जा रही थी, उनके चालान किए गए।पुलिस यह भी पढ़ें- Haridwar News: पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट सीज की अधिकारियों ने बताया कि ऐसे वाहन न केवल ध्वनि ...