Shamli News: बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पिस्टल और 16 कारतूस बरामद
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी पिस्टल, 32 बोर के 16 कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। शहर कोतवाली पुलिस गत 25 और 26 अक्टूबर की रात पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने हाजी कॉलोनी में सरवर पीर के पास एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, 32 बोर के 16 कारतूस और बिना नंबर प्लेट की आर-15 बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम पुत्र नसीम निवासी गांव हबीबगढ़, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कस्बा बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.