Shamli News: बिड़ौली चौकी के सौंदर्यीकरण कार्य का एसपी ने किया शुभारंभ
शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: हरियाणा बॉर्डर पर स्थित बिडौली पुलिस चौकी पर टीन शेड निर्माण एवं कार्यालय के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने के बाद रविवार को पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बिडौली चौकी हरियाणा बॉर्डर पर स्थित होने के कारण क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। चौकी पर टीन शेड और कार्यालय के सौंदर्यीकरण से पुलिसकर्मियों को अपने कार्यों के संचालन में बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही चौकी परिसर की व्यवस्था भी बेहतर होगी। इससे चौकी पर आने वाले फरियादियों को भी सुविधाजनक माहौल मिल सकेगा।कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार, थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.