शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: थानाभवन। क्षेत्र के सोंता रसूलपुर गांव में बुधवार रात्रि बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 35 वर्षीय राशिद पुत्र गफ्फार बुधवार देर रात घर में रखे पंखे को हाथ से घुमा रहा था। इसी दौरान अचानक पंखे में करंट दौड़ गया और राशिद उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा।घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: करंट की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार...