Shamli News: बारिश से दिनभर बिजली आपूर्ति ठप ग्रामीण परेशान
शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: शुक्रवार को हसनपुर लुहारी मे भी दिनभर मूसलाधार बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। सुबह से ही बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही विद्युत निगम की टीम दिन भर बारिश के बीच फॉल्ट सुधारने और लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटाने की मशक्कत में जुटी रही। गांव हसनपुर लुहारी मे शुक्रवार को भी बारिश के कारण आसपास के ग्रामीण इलाकों की बत्ती अचानक गुल हो गई। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे पूरा फीडर ब्रेकडाउन हो गए। दिन भर बिजली न आने के कारण ग्रामीणों के घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया और मोबाइल चार्जिंग जैसी रोजमर्रा की जरूरतें भी ठप पड़ गईं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नजीबाबाद में 36 घंटे बिजली गुल, मचा हाहाकर बिजली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.