शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: थानाभवन। विगत दो दिन से हो रही बारिश से जहॉ एक ओर जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया वही किसानो के लिए बारिश वरदान साबित हो रही है। जिसमे अधिकतर फसलों को बारिश से लाभ मिल रहा है। विगत दो दिन से नगर व क्षेत्र मे हो रही लगातार तेज बारिश से बाजारो को छोडकर चारो तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा है। दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पानी निकासी के लिए सडक के दोनो ओर बनाये गये नालो मे सडक नीची होने के कारण पानी नही जाता जिससे बारिश होने के कई-कई घंटे बाद तक भी हाईवे किनारो पर पानी भरा रहता है। नगर के दुकानदारो का कहना है कि जहॉ एक ओर मंदी से व्यापार पहले से ही प्रभावित है वही लगातार होने वाली बारिश के कारण व्यापार बिल्कुल समाप्त हो चला है।उधर बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिले दिखाई दे रहे हैं किसान विनोद सैनी ने बता...