शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। ग्रामीण क्षेत्र पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के थमते ही ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। बारिश रुकते ही किसानों ने राहत की सांस ली है और बिना समय गंवाए साढ़ी धान की कटाई का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। खेतों में पानी जमा होने के बावजूद किसान मशीनों के सहारे फसल समेटने में जुटे हैं। बारिश का पानी अभी खेतों से पूरी तरह निकला भी नहीं है। लेकिन समय की कमी को देखते हुए किसान कंबाइन मशीनों को पानी भरे खेतों में ही उतारने को मजबूर हैं। साढ़ी धान की कटाई के लिए कीचड़ और पानी के बीच ही मशीनें दौड़ रही हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: तीन दिन के इंतजार के बाद फिर बरसे बदरा, धनरोपनी में आएगी तेजीकिसानों की चिंता गांव हसनपुर लुहारी मे किसान रामपाल, नरेश, सुमित, संद...