Shamli News: बारिश में गिरे मकान को बनवाने की गुहार लगायी
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: शामली। क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी एक दंपत्ति ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर पक्का मकान बनवाये जाने की गुहार लगाई है। पीडित दंपत्ति का पिछले दिनों हुई मूशलाधार बारिश में कच्चा मकान गिर गया, जिससे अब उसके सिर पर छत न होने पर वह खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी अंजुम पत्नी याकूब ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत दिनों लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश में उसके कच्चे मकान की छत गिर गई है। जिससे अब उसके पास रहने के लिए मकान नही है और खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। पीडित ने बताया कि वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है और पति बीमार है। जिससे परेशानियों खडी हो गई है। पीडिता ने मामले की जांच कराकर पक्का मकान बनव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.