Shamli News: बारिश के बाद बिगड़ी जलनिकासी व्यवस्था, खेतों में भरा तालाब का पानी
शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: चौसाना। लगातार हो रही बारिश के बाद जिजौला गांव में जलनिकासी की समस्या बढ़ गई है। गांव का तालाब ओवरफ्लो होने से उसका पानी आसपास के खेतों में पहुंच रहा है। इससे किसानों की फसलों पर असर पड़ने की बात सामने आई है। वहीं, निकासी की पुलिया जाम होने के कारण बारिश का पानी गलियों में भी जमा हो गया है। किसान भूरा ने बताया कि उसकी करीब 10 बीघा धान की फसल खेत में पानी भरने से प्रभावित हो रही है। बारिश के दौरान तालाब का पानी बढ़ने से फसल डूब जाती है। उसने बताया कि उसके भाई की करीब नौ बीघा गन्ने की फसल में भी पानी भरा हुआ है। लंबे समय से खेत में पानी जमा रहने के कारण गन्ने की फसल की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अतिक्रमण से कौड़िहार के नाला व नालियां जामफसलों पर असर किसान फरमान ने बताया कि उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.