Shamli News: बारिश के बाद निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस, कीचड से लोग परेशान
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: शामली। मंगलवार तड़के से शुरू हुई बारिश करीब 11 बजे मौसम खुलने के साथ थम गई। इसके बाद तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पिछले एक सप्ताह से तड़के बारिश और दिन में तेज धूप का सिलसिला जारी रहने से लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार तडके हुई बारिश के बाद शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, बरखंडी रोड, दिल्ली रोड और अजंता चौक समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश के पानी के साथ सड़कों पर कीचड़ फैलने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बाजार खुलने के बाद दुकानदार हाथों में झाड़ू और वाइपर लेकर दुकानों के आसपास जमा पानी और कीचड़ साफ करते नजर आए। वही दोपहर 11 बजे अचानक मौसम पूरी तरह से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.