शामली, जुलाई 6 -- Shamli News: शामली। गत रविवार को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोमवार को तेज धूप निकलने के साथ ही उमस ने लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ा दीं। हालांकि शामली शहर में रविवार को बारिश नहीं हुई थी, फिर भी आसपास के क्षेत्रों में हुई वर्षा के कारण मौसम कुछ समय के लिए सुहावना हो गया था। सोमवार सुबह से ही तेज धूप और चिपचिपी उमस के कारण लोग पूरे दिन बेहाल नजर आए। सोमवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहने के कारण सूर्य की तपिश लगातार बढ़ती गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भीषण उमस-तपिश से जनजीवन बेहाल, तापमान 37 डिग्री दोपहर तक तेज धूप के चलते सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। शहर के मुख्य बाजारों बडा बाजार, गांधी चौक, कबाडी बाजार, नया बाजार, माजरा रोड में भी दोपह...