शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: शामली। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकी वही मात्र एक घंटे की बारिश ने नगर पालिका के नाले और नालियों के साफ सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। जलनिकासी न होने से पूरा शहर जलमग्न हो गया और जगह जगह पानी भर गया। बाजारों, गली मौहल्लों व कालोनियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाये हुए है, लेकिन बारिश न होने से सोमवार को उमस भरी गर्मी ने बेहाल किए रखा। मंगलवार को दिन निकलते ही आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाऐं चलने लगी। सवेरे करीब 8 बजे अचानक मौसम में बदला और आसमान में काले बादलों के साथ ठंडी हवाऐं शुरू हो गई। देखते ही देखते झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे चली झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से र...