Shamli News: बाबरी में नेत्र जांच शिविर में 105 मरीजों की जांच, चश्मे भी बांटे
शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: शामली। कदम दृष्टि फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय सत्यवती गर्ग की स्मृति में ग्राम सचिवालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. श्रेय माहेश्वरी ने 105 मरीजों की आंखों की जांच की। जरूरतमंद मरीजों को चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर का शुभारंभ एमएलसी स्नातक दिनेश गोयल ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सुरेश राणा भी मौजूद रहे। अतिथियों ने ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। शिविर के आयोजन में ग्राम प्रधान रविंद्र सैनी, रुचिर सिंघल, प्रतीक गर्ग और विश्वास निर्वाल का सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और आंखों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.