शामली, जुलाई 26 -- Shamli News: थाना क्षेत्र के एलम बाईपास कट पर बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव आल्दी निवासी रामबीर साइकिल से कस्बे के भनेड़ा रोड पर आयोजित रविदास सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। एलम बाईपास कट के समीप पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आ रहे कैराना निवासी बाइक सवार नवाब ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और साइकिल सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Shamli News: एलम बाईपास कट पर बाइक और साइकिल की भिड़ंत, घायल हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से...