शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी बाईपास मार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने चौक पर तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। मंगलवार को कांधला निवासी असलम पुत्र मुख्तार अपनी पत्नी हलीमा के साथ स्कूटी पर सवार होकर कांधला से हसनपुर लुहारी में अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। जैसे ही वे हसनपुर लुहारी स्थित पशु चिकित्सालय के सामने चौक पर पहुंचे तभी दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कोन्हवां मोड़ के समीप बाइक सवार मां-बेटे को स्कार्पियो ने कुचला, हालत गंभीर टक्कर लगने से असलम और उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बा...