Shamli News: बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर घायल
शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भरासी गेट के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कस्बा एलम निवासी अभिषेक पवार किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर कांधला आया था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव एलम लौट रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भरासी गेट के समीप पहुंचा, अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में अभिषेक पवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को कांधला स्थित सरकारी अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.