शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: गांव हसनपुर लुहारी में लंबे समय से चली आ रही पानी की निकासी की गंभीर समस्या अब ग्रामीणों के लिए आफत का सबब बन चुकी है। जलभराव के कारण न केवल आम नागरिक, बल्कि स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे भी रोजाना भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। जलजमाव और कीचड़ के कारण राहगीर आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। वहीं स्थानीय दुकानदारों का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले पांच वर्षों से इस विकराल समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक विकास अधिकारी बीडीओ से लेकर जिलाधिकारी डीएम तक कई बार लिखित शिकायतें और ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। हर स्तर पर केवल आश्वासन ही मिले, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की उदासीनता और प्रशासनिक उप...