शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े जेबकटी की घटना सामने आई है। शहर के दिल्ली बस स्टैंड स्थित अजंता टॉकीज के पास बस में सवार एक पूर्व प्रधान की जेब से तीन युवकों ने कथित रूप से 30 हजार निकाल लिए और फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसको कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है। सोमवार को कांधला थाना क्षेत्र के गांव मीमला निवासी पूर्व प्रधान सतपाल बैंक से 30 हजार निकालकर बस के जरिए अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बस में मौजूद तीन युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी जेब से नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: मनीगाछी:चोरी हुई राशि कटिहार से बरामद,आरोपी घर से फरार बताया गया कि जब सतपाल को जेब से रुपये गायब होने का अहसास हुआ तो उन्होंने आरोपियो...