शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: आगामी बरसात के मौसम में कस्बे को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पंचायत जलालाबाद ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। योजना के तहत कस्बे के आउटर (बाहरी) क्षेत्रों में बड़े-बड़े नालों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि वर्षा का पानी तेजी से निकासी मार्गों तक पहुंच सके और सड़कों व मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। नगर पंचायत द्वारा पहले से मौजूद नालों की सफाई और मरम्मत के साथ-साथ नए बड़े नालों का निर्माण भी कराया जा रहा है। चेयरमैन जहीर मलिक व अधिशासी अधिकारी जयबीर शर्मा का कहना है बरसात के दिनो मे पूरे नगर मे कही पर भी जलभ्राव जैसी समस्या न हो इसके लिए कस्बे के बाहरी क्षेत्रो मे बडे नालो के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई थी कुरैषियान चौंक से लेकर इन्दिरा द्वार तक दोनो साईड नाला निर्माण...