शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: कांधला। कस्बे में सोमवार को हुई तेज मूसलाधार बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। मोहल्ला इदरीश बैग स्थित बिहार कॉलोनी में खलील के पुत्र छोटू और सद्दाम के कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। मकान ढहने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय घर में मौजूद 55 वर्षीय साईना पत्नी स्वर्गीय खलील को मामूली चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़िता साईना ने बताया कि उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बारिश से बेड़ो के बोदा गांव में गिरा घर वह अपने बच्चों के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। लगातार बारिश के चलते कमजोर पड़े कच्चे मकान अचा...