Shamli News: बनत में समर्पण सेवा ट्रस्ट के कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों को परोसे विशेष व्यंजन
शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: शामली। कस्बा बनत में समर्पण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से संचालित विशाल कांवड़ सेवा शिविर में बुधवार को कांवड़ियों के लिए विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की गई। शिविर में श्रद्धालुओं को गोलगप्पे, ठंडी चाट सहित अन्य स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। शिविर में भोजन सेवा के साथ-साथ निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। बुधवार को डॉ. प्रशांत शर्मा एवं डॉ. नीरज कुमार ने कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान किया। संस्था के संस्थापक अमन नामदेव ने बताया कि यह शिविर जनपदवासियों के सहयोग से संचालित हो रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़िये को बेहतर से बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बाबा बर्फान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.