शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: समर्पण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कस्बा बनत में संचालित विशाल कांवड़ सेवा शिविर में गुरुवार को कांवड़ियों के लिए विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की गई। शिविर में श्रद्धालुओं को गोलगप्पे, ठंडी चाट, दूध, पेठा और घेवर सहित विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। ट्रस्ट की ओर से कांवड़ियों के लिए चिकित्सा सेवाएं भी निरंतर संचालित की जा रही हैं। गुरुवार को डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. नीरज कुमार और मनजीत पुंडीर ने शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों का प्राथमिक उपचार किया। संस्था के संस्थापक अमन नामदेव ने बताया कि यह शिविर जनपदवासियों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: बनत में समर्पण सेवा ट्रस्ट के कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों को परोसे विशेष व्यंजन ट्रस्ट का उद्देश्य शिविर में आने वाले प्...