शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: तिहाड़ जेल में बंद बदमाश को 12 घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद कर लिया। 26 जुलाई को पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले चार बदमाशों सौरभ, समीर, उस्मान उर्फ गोल्डी तथा कौशर निवासी गांव बराला को गिरफ्तार कर लिया था। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 10 तमंचे, एक पिस्टल, कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की थी। वही तस्करी के मामले में आरिफ उर्फ पिस्टल निवासी तीतर वाडा वांछित चल रहा था। कुछ दिन पहले आरिफ और पिस्टल दिल्ली में रंगदारी करने के मामले में पकड़ा गया था। इसके बाद बदमाश तिहाड़ जेल में बंद था। उपनिरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अदालत द्वारा तिहाड़ जेल में बंद आरिफ उर्फ पिस्टल का मंगलवार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर किया गया था। इसके बाद तिहाड़ जेल में...