शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद शांत कराने पहुंची एक महिला पर पड़ोसी पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने और डंडे से सिर पर वार करने का आरोप है। घायल महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी पीड़िता महिला कसीमा ने बताया कि उसके बच्चों का पड़ोस के बच्चों से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। विवाद को शांत कराने और समझौते की बात करने के लिए वह पड़ोसी के घर पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड...