शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी व्यक्ति से साइबर ठगों ने दो माह के बच्चे के नाम पर सरकारी सहायता दिलाने का झांसा देकर लगभग 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गुलफाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ मई को उसके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सऐप कॉल और दूसरे नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उसके दो माह के बच्चे के लिए सरकार की ओर से दो हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा। पीड़ित के अनुसार, लिंक पर जानकारी देने के बाद उसके खाते से अलग-अलग माध्यम से कुल 49,765 रुपये निकल गए। घटना के बाद उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने पुलिस को बताया...