शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: शामली। शहर के मोहल्ला शांतिनगर में बकाया रकम मांगने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। पीड़ितों ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर के शिव विहार शांतिनगर निवासी पिंटू कंसल पुत्र स्व. अशोक कंसल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर शाम उसकी मां घर में बनी दुकान पर बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का अनिल पुत्र कृष्णपाल दुकान पर सामान लेने पहुंचा। सामान देने के बाद उसकी मां ने अनिल से पिछला बकाया भुगतान करने को कहा, जिस पर वह गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर पिंटू भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान अनिल के साथ उसका भाई अनित, अनमोल और बिल्ली पुत्र प...