Shamli News: बकाया भुगतान पर भड़के किसान, गन्ना तौल केंद्र लगाने पहुंची मिल की टीम को लौटाया
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में शुक्रवार को गन्ना तौल केंद्र स्थापित करने पहुंची बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल, थानाभवन की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पिछले पेराई सत्र के गन्ने का पूरा भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नए सत्र के लिए तौल केंद्र स्थापित करने पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों के विरोध के चलते मिलकर्मियों को बिना तौल केंद्र स्थापित किए ही वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक पिछले पेराई सत्र के गन्ने का बकाया लगभग ढाई माह का भुगतान पूरी तरह नहीं किया गया, तब तक नए सत्र के लिए तौल केंद्र स्थापित करने का कोई औचित्य नहीं है। किसानों ने मिल प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए पहले बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि किसान पहले ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.