Shamli News: बकरा लेकर सीएचसी पहुंचा युवक, बोला- मरीज बाद में देखना, पहले इसे बचा लो
शामली, सितम्बर 11 -- Shamli News: शामली। सांप के डसने के बाद बकरे की जान बचाने के लिए एक युवक उसे लेकर सीएचसी शामली पहुंच गया। चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में बकरा लेकर पहुंचे युवक ने चिकित्सक से गुहार लगाई कि मरीजों को बाद में देख लेना, पहले उसके बकरे को बचा लीजिए। युवक का कहना था कि उसके बकरे को सांप ने डस लिया है और उसे एंटी-वेनम का टीका लगवाना है। हालांकि, सीएचसी के चिकित्सकों ने पशु का उपचार करने से साफ इनकार कर उसे पशु चिकित्सालय ले जाने की बात कही। इस दौरान युवक ने हंगामा भी किया। शहर के सलेक विहार निवासी उजेफा पुत्र यूनुस के मुताबिक शुक्रवार को टपराना पार्किंग में उसके बकरे को सांप ने डस लिया।
बकरी की हालत बिगड़ती देख युवक का संघर्ष बकरे की हालत बिगड़ती देख वह उसे लेकर तत्काल जिला पशु चिकित्सालय पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.