शामली, नवम्बर 6 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला आर्यपुरी में चोरों ने बंद पडे मकान पर धावा बोलकर तांबा, पीतल, चांदी के सिक्के व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।मकान मालिक के घर आने पर चोरी की घटना का पता चला। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। शहर के मौहल्ला आर्यपुरी निवासी रोहित बंगा का मकान पिछले काफी समय से बंद पडा था। शुक्रवार को जब वे मकान पहुंचे तो देखा कि अंदर सामान अस्त-व्यस्त पडा है। घर से तांबे का सामान, पीतल का सामान, चांदी के सिक्के, बिजली के तार व अन्य कीमती सामान गायब था। रोहित ने मामले की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच पडताल शुरू कर दी। बाद में पीडित रोहित ने कोतवाली पहुंचकर चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जां...