शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बाबरी में शनिवार सुबह बंद गली के बाहर टोने टोटके की संदिग्ध वस्तुएं मिलने से हड़कंप मच गया। गली में करीब दस मुस्लिम परिवार रहते हैं। रात में गेट बंद कर सुबह करीब चार बजे खोला जाता है। गेट खुलने पर बाहर स्वास्तिक का निशान बना मिला। उसके बीच कलेवा में लिपटा पुतला रखा था, जिसके माथे में सुई लगी थी। पास में एक अन्य आकृति बनाकर उसमें अंडे और नींबू रखे गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ने माहौल बिगाड़ने या लोगों को डराने के उद्देश्य से यह सामग्री रखी है। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले भी नाथन की दुकान पर इसी तरह की सामग्री मिली थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सामग...